नरसिंहपुर केसरी| ग्राम पंचायत नेगुवा में आयोजित जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में समग्र आईडी एवं ई-केवायसी, कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री आवास समाधान कैंप, जनसमस्या शिकायत निवारण शिविर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
कलेक्टर रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और प्राप्त समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

