भवन निर्माण के लिए शासन से 10 लाख दिलाने का वादा, बच्चों को किया सम्मानित_
नरसिंहपुर जिले में नागपंचमी का पर्व चौरसिया समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने चौरसिया समाज भवन के निर्माण के लिए शासन स्तर से 10 लाख रुपये दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
इस अवसर पर चौरसिया समाज महिला मंडल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व राज्यमंत्री ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के अभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। समाज के अध्यक्ष नीरज चौरसिया ने समाजहित में किए जाने वाले कार्यों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की।
नागपंचमी आयोजन में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर सभी समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर संतोष चौरसिया, देवेन्द्र चौरसिया, राम चौरसिया, धर्म चौरसिया, राजू चौरसिया, आनंद चौरसिया, राकेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)