नरसिंहपुर|भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कलेक्टर निवास, कलेक्टर कार्यालय एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नरसिंहपुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर रजनी सिंह ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवंती परते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
