एक पेड़ माँ के नाम": डाइट सभागार में हुआ वृक्षारोपण, पद्मश्री मोहन नागर सहित गणमान्यजन हुए शामिल



 नरसिंहपुर | 4 अगस्त 2026

पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए आज नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित डाइट सभागार में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़कर भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था।

ये गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. अनंत दुबे, परितोष दुबे, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक रवि प्रसाद वर्मन, भारत विकास परिषद के इंजी. सुनील कोठारी, सिंहपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र जाट एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।


सभी से की गई अपील

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माँ के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। 


कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि वे अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने