गोटेगांव: पीएम आवास सूची से 90 पात्रों के नाम कटने पर बवाल, सरपंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



नरसिंहपुर/गोटेगांव* 04 अगस्त 2026

नरसिंहपुर केसरी|जिले की गोटेगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बौछार में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि सूची से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम अचानक काट दिए गए। मामले की शिकायत करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच *श्रीमती अनीता राज श्रीवास्तव* ने आज जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और नाम पुनः जोड़े जाने की मांग की।


क्या है मामला

सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार ग्राम बौछार के लिए पीएम आवास योजना के तहत प्रारंभिक रूप से *315 हितग्राहियों* की सूची जारी की गई थी। लेकिन बाद में हुए सर्वे में अचानक *90 लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए*।


सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि नाम कटे अधिकांश परिवार पूरी तरह पात्र हैं। उनके पास न तो पक्का मकान है और न ही चार पहिया वाहन। कई परिवार कच्चे घरों और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं, वहीं कुछ के पास तो अपनी जमीन तक नहीं है।


*सरपंच की मांग: हो भौतिक सत्यापन*

ज्ञापन में सरपंच श्रीमती अनीता राज श्रीवास्तव ने कलेक्टर से आग्रह किया कि कटी हुई सूची का गंभीरता से *भौतिक सत्यापन* कराया जाए। उन्होंने मांग की कि जांच के बाद वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए और पात्र हितग्राहियों के नाम पुनः सूची में जोड़े जाएं।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने