मूंग उपार्जन के लिए किसान बदल सकते हैं उपार्जन केंद्र



60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा


जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन को किसानों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्र परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


जिन किसानों की 25 प्रतिशत मूंग का उपार्जन किया जा चुका है, ऐसे किसान को 35%  मूंग पूर्व मे शासन द्वारा मैप किए गए निर्धारित उपार्जन केंद्र पर ही अपनी उपज लानी होगी।


वहीं, जिन किसानों की 60 प्रतिशत मूंग का उपार्जन किया जाना है, वे आवश्यकता होने पर अपना उपार्जन केंद्र परिवर्तित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित किसान अपने समिति प्रबंधक से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र परिवर्तन की कार्रवाई करा सकते हैं।


कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उपार्जन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा केंद्र परिवर्तन के लिए अपने संबंधित समिति प्रबंधक के माध्यम से सूची तैयार कर जिला उपार्जन समिति को प्रेषित कराए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने