स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में सद्भाव और सम्मान का संगम, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया विभिन्न वर्गों का सम्मान


भोपाल/ नरसिंहपुर केसरी  |स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी कर समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान किया गया।





कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के इमाम साहब, मुअज़्ज़िन साहब, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी गईं। सम्मान समारोह का उद्देश्य देश की आजादी में सभी समुदायों के योगदान को स्मरण करना और युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना रहा।


इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक फारूक़ खान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैय्यद तौफ़ीक़ मुबारक जी, शफ़ीक़ पटेल जी, सफदर खान जी, अंसार जी, इरशाद खान जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता हम सभी की साझा विरासत है और देश की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उन्हें देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने