प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा




आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया जोर

नरसिंहपुर केसरी |खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नरसिंहपुर जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति निलेश काकोड़िया, विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव महेंद्र नागेश,रामसनेही पाठक और कलेक्टर रजनी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


       बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह ने प्रभारी मंत्री श्री राजपूत को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों और जिले की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया।


       कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण, आधार शिविर सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी करें तथा आमजन की समस्याओं को सामने लाकर उनके निराकरण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।


हर घर तिरंगा अभियान की भी हुई समीक्षा

 प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में चल रही तैयारियों और गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान को उत्साहपूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए।


       बैठक में कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जनसंवाद एवं हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने