नरसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित नरसिंह भवन को आकर्षक एवं मनमोहक रोशनी से सजाया गया है। तिरंगे की रोशनी में जगमगाता नरसिंह भवन इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भवन की साज-सज्जा में तिरंगे के रंगों का विशेष रूप से प्रयोग किया गया है, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को प्रदर्शित कर रहा है। शाम होते ही रोशनी से सजा नरसिंह भवन बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह आकर्षक सजावट जिले में राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह और देशप्रेम की भावना को और मजबूत कर रही है। तिरंगे की रोशनी से सजा भवन स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश की आजादी के महत्व की याद भी दिला रहा है।

