छात्रों से संवाद, पौधरोपण, मुख्यमंत्री जन संवाद एवं विकसित भारत सम्मेलन में करेंगे सहभागिता
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार 14 अगस्त एवं शनिवार 15 अगस्त 2026 को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप 14 अगस्त को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे।
14 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार 14 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे यशोदा गार्डन, प्रताप नगर नरसिंहपुर में छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे देव ठाकुर बाबा मंदिर मुख्य मार्ग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौन जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता करेंगे। दोपहर 1:10 बजे श्री सत्य सरोवर आसन जी, बगासपुर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:40 बजे ग्राम पंचायत श्रीनगर, गोटेगांव में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत उमरिया में सामुदायिक भवन का निरीक्षण करेंगे।
मंत्री श्री पटेल अपरान्ह 3 बजे जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत नेगुवां के स्कूल प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद अभियान, जिला स्तरीय विकसित भारत (व्हीबी-जी राम जी) सम्मेलन एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री श्री पटेल सायं 4:30 बजे ग्राम पंचायत नेगुवां से प्रस्थान कर सायं 5:30 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8:50 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9 बजे मंगल भवन, स्टेशन के पास भारतीय सिंधु सभा नरसिंहपुर द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस (सिंधु स्मृति दिवस) के अवसर पर सिंधी व्यंजन मेला एवं सिंधी चलचित्र प्रदर्शनी में सहभागिता करेंगे। इसके बाद रात्रि 9:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
15 अगस्त को स्टेडियम ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रातः 8:50 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9 बजे स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर पहुंचेंगे। आप यहां जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद प्रातः 11:30 बजे स्टेडियम ग्राउंड से प्रस्थान कर 11:50 बजे जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत रामपिपरिया पहुंचेंगे। यहां आयोजित ग्राम सभा में अपना उद्बोधन देंगे तथा बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 2:10 बजे ग्राम पंचायत रामपिपरिया से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
