नरसिंहपुर केसरी|शिविर में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देशसिंहपुर शहर वितरण केन्द्र में समस्या निराकरण शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण शासन की प्राथमिकता है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने शिविर में उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, अधीक्षण अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता विवेक जसेले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
