नरसिंहपुर। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अगस्त 2026 को सहयोग युवा समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा जागरण यात्रा आयोजित की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री श्रीमती फलित सिंह पटेल ने किया। अभियान के दौरान टीम ने झामर, बम्हौरी, नयागांव, धमना, मुराछ और इमलिया सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती फलित पटेल ने नशे के कारण परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री श्रीमती फलित सिंह पटेल ने किया। अभियान के दौरान टीम ने झामर, बम्हौरी, नयागांव, धमना, मुराछ और इमलिया सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
बम्हौरी में विशेष कार्यक्रम
युवा जागरण यात्रा के दौरान ग्राम बम्हौरी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों के साथ आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती फलित पटेल ने नशे के कारण परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
'नई सोच, नया भारत, नशा मुक्त भारत' का संदेश
अभियान के दौरान “नई सोच, नया भारत, नशा मुक्त भारत” का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की भागीदारी से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रभावी बदलाव लाया जा सकता है।
.jpeg)

.jpeg)
