लंदन बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित चित्रकार राज सैनी ने सीएम डॉ. मोहन यादव और दादागुरु भगवान को भेंट की पेंटिंग

 *भोपाल से नरसिंहपुर केसरी के लिए समाचार*






भोपाल|मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के मानसरोवर डेंटल कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में लंदन बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अवधूत श्री दादागुरु भगवान को अपनी कला से विशेष सम्मान दिया।


कार्यक्रम के दौरान राज सैनी ने पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनकी संबोधन की तस्वीर वाली तैलचित्र भेंट की। इसके पश्चात उन्होंने अवधूत श्री दादागुरु भगवान का भावपूर्ण चित्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। दोनों ही चित्रों को देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से सराहना की।


समारोह में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन श्रीमती मंजुला तिवारी कुलपति, डेंटल कॉलेज के डीन, फैकल्टी सदस्य, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच पर "माननीय डॉ. मोहन यादव" और "अवधूत श्री दादागुरु भगवान" के नामपट्ट सुशोभित थे।


विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों में कला, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने