नरसिंहपुर केसरी |नरसिंहपुर/प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 2 अगस्त को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर में नवीन डायलसिस मशीनों का शुभारंभ करेंगे, एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में अटल टिफरिंग लैब तथा विभिन्न स्थानों पर आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल प्रातः 09:50 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे सदर मढ़िया प्रांगण पहुंचेंगे, जहां वे पूजन-पाठ के साथ डोम शेड का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर में डायलसिस मशीनों का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:15 बजे एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर 12:35 बजे नगर पालिका चौराहा (एमएलबी स्कूल के समीप) गन्ना लिए हुए किसान की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। तदुपरांत दोपहर 12:50 बजे हाउसिंग बोर्ड, चंदा नगर कॉलोनी, शंकराचार्य वार्ड नरसिंहपुर में आगमन होगा।
इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल दोपहर 02:10 बजे करेली विकासखंड के ग्राम उमरिया-चिनकी में आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर 03:10 बजे ग्राम केरपानी में आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे सायं 04 बजे ग्राम केरपानी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
