तेंदूखेड़ा में मंगलवार को विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं के निराकरण के लिए आमजन से आवेदन लाने की अपील



तेंदूखेड़ा।क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) मंगलवार 28 जुलाई 2026 को जनसुनवाई करेंगे।



विधायक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जनसुनवाई का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय, तेंदूखेड़ा में किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के आवेदन विधायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

विधायक कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी शिकायत या मांग लिखित आवेदन के रूप में तैयार कर साथ लाएं, ताकि संबंधित मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तत्काल भेजा जा सके।

विधायक कार्यालय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने