सीईओ जिला पंचायत ने मूंग खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश



नरसिंहपुर/मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश ने करेली स्थित राधा कृष्ण वेयर हाउस में संचालित मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी कार्य की प्रगति, किसानों की सुविधाओं, उपज के भंडारण तथा तौल व्यवस्था का जायजा लिया।


      सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र संचालक को निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित की जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने तौल कार्य समय पर पूर्ण करने, गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।


      निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से खरीदी की दैनिक प्रगति की जानकारी लेते हुए सीईओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपज विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने