मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में शेख अनीस बने जिला सह-संयोजक, संगठन ने जताया विश्वास




नरसिंहपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार की सहमति तथा मंच के प्रांतीय संयोजक फारूख खान के परामर्श से नरसिंहपुर जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक शेख सुहैल ने नरसिंहपुर निवासी शेख अनीस को जिला सह-संयोजक पद पर नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों ने शेख अनीस को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से जिले में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

इस अवसर पर शेख अनीस ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को समाज के बीच पहुंचाने, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्ति से नरसिंहपुर जिले में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने