पीडब्ल्यूडी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर तङके EOW की खटखट



 बालाघाट-भोपाल और छिंदवाड़ा के ठिकानों पर एक साथ दबिश

दस्तावेज खंगालने लगी  टीमें

बालाघाट/ नरसिंहपुर केसरी l आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के ठिकानों पर आज, गुरुवार सुबह छह बजे छापेमारी कार्रवाई की। कार्यपालन यंत्री के खिलाफ EOW ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है। बालाघाट के अलावा EOW ने सिंगारे के छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित आवासों पर भी दबिश दी। सिंगारे के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने की मिली शिकायतों के बाद की गई है। सूत्रों से 

मिली जानकारी के अनुसार, अबतक बालाघाट स्थित शासकीय आवास की शुरुआती तलाशी में अधिकारियों को करीब 2.5 लाख नगद, एक स्कार्पियो वाहन और एक दर्जन से अधिक संदिग्ध खुली लिफाफे बरामद हुए हैं।

फिलहाल टीम सिंगारे के तीन अलग-अलग शहरों में मौजूद ठिकानों पर संपत्ति, मकानों, बैंक खातों, वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, अन्य सामान और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। EOW की जांच में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसका खुलासा शाम तक चलने वाली कार्रवाई पूरी होने के बाद ही होगा। विस्तृत जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने