नरसिंहपुर केसरी, गोटेगांव
गोटेगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे केंद्र सरकार के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने रविवार को अपने निज निवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की अभिव्यक्ति की।
इस दौरान विधायक नागेश ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया और ध्वज को ध्वजदंड पर फहराकर सलामी भी दी।
विधायक महेंद्र नागेश ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की इस भावना को जन-जन तक पहुँचाएँ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं।
#HarGharTiranga अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। विधायक द्वारा की गई इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री नागेश ने जय हिंद! और भारत माता की जय! के उद्घोष के साथ देश की प्रगति एवं एकता की कामना की।
रिपोर्ट: नरसिंहपुर केसरी, गोटेगांव


