नरसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने जिलेवासियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।
पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर भारत की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दें। पुलिस की ओर से कहा गया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक का जुड़ाव राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
अभियान के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
नरसिंहपुर पुलिस ने संदेश दिया—
🇮🇳 हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति का उमंग!
भारत माता की जय! वंदे मातरम्!
