शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 46 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नरसिंहपुर केसरी |कलेक्टर रजनी सिंह अपर कलेक्टर अरविंद सिंह सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश की उपस्थिति में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
शिविर में 46 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 180 अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न जांचों के लिए 52 लोगों के रक्त नमूने लिए गए।
शिविर में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजकुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।


