नरसिंहपुर। आज नाग पंचमी पर्व के अवसर पर शहर की प्रसिद्ध विनायक व्यायाम शाला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूजन में विनायक व्यायाम शाला सहकारी समिति मर्यादित नरसिंहपुर के समस्त पदाधिकारी एवं पहलवान सम्मिलित हुए। समिति के अध्यक्ष सुदर्शन वैद्य, सचिव एस. के. चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल राय, संचालक नीलू राय एवं बाबा राय ने विधि-विधान से अखाड़े का पूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रमेश साहू, रघु मराठा, अशोक मराठा, अर्जुन यादव, अर्जुन कोरी सहित सभी पदाधिकारी और अखाड़े के पहलवान उपस्थित रहे। सभी ने नाग देवता की पूजा कर क्षेत्र में सुख-शांति और पहलवानों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पूजन के पश्चात अध्यक्ष सुदर्शन वैद्य एवं सचिव एस. के. चतुर्वेदी सहित समस्त पदाधिकारियों ने उपस्थित जनों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने "जय बजरंग बली" के जयकारों के साथ अखाड़े की परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया।
