नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप, जांच की मांग को लेकर ज्ञापन

 


नरसिंहपुर। जिले के बोहानी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों को लेकर रविवार को मामला गरमा गया। आरोपों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। संगठनों एवं अभिभावकों ने मांग की कि जांच के दौरान छात्रा की सुरक्षा और उसकी निजता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से मामले की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, मामले को लेकर अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

निष्पक्ष जांच पर टिकी नजर

प्रकरण सामने आने के बाद अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए, ताकि आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित हो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने