मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, सालीचौका में अमृत सरोवर तालाब का पट्टा एवं केसीसी स्वीकृति पत्र वितरित




कलेक्टर ने हितग्राहियों को प्रदान किए लाभ, स्वयं सहायता समूहों को किया प्रोत्साहित

नरसिंहपुर, 07 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के सालीचौका स्थित बालक शाला परिसर में जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  रजनी सिंह ने अमृत सरोवर तालाब का पट्टा हितग्राहियों को प्रदान किया तथा मांझी नवयुवक स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के स्वीकृति पत्र वितरित किए।


      कलेक्टर  रजनी सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


      कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश ने भी हितग्राहियों को केसीसी स्वीकृति पत्र वितरित किए और कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से समूहों को कृषि एवं आजीविका गतिविधियों के लिए समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।


      कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी हितग्राहियों को दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने