नरसिंहपुर :- नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य में निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को लेकर नगरपालिकाध्यक्ष नीरज महाराज द्वारा शास्त्री वार्ड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर पाई गई अनियमितताओं और समस्याओ का त्वरित निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
साथ ही बरसात में नालियों में लग रहे जाम को दूर करने एव कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए भी उचित दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह लोधी, सुश्री प्रतिमा ठाकुर सहायक यंत्री, शास्त्री वार्ड पार्षद श्रीमति सुषमा तिवारी, अपराजिता मिश्रा सी०ओ०डी०, अमित कुल्हार सी०ओ०डी०, प्रशांत गुप्ता उपयंत्री, एवं रामप्रकाश वर्मा सीवरेज योजना सहित संबंधित अधिकारी / कर्मचारी एव नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

