नरसिंहपुर/ नरसिंहपुर केसरी*/ नरसिंहपुर नगरपालिका अमले ने शहर में सिंगल यूज पॉलीथिन के विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई लगातार जारी है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
*मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरसिंहपुर गजेंद्र सिंह* के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरआई, राजेश पटेल, , सुधीर तिवारी, सुनील चौधरी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सुमित पटेल, अजय खत्री, जीतेन्द्र ठाकुर अधिकारी कर्मचारी नगरपालिका अमले नगर मे कार्यवाही की ।
नगरपालिका द्वारा दुकानों पर पॉलीथिन एवं सिंगल यूज सामग्री बेचने तथा अपनी दुकान के आसपास गंदगी रखने पर संबंधित व्यापारियों पर 11500रूपये की पांच रसीद काटकर जुर्माना राशि वसूल की ।
*सीएमओ की अपील*
सीएमओ गजेंद्र सिंह ने नरसिंहपुर नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज पॉलीथिन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग न करें न ख़रीदे । साथ ही अपने आसपास सफाई बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि डेली रेहड़ी, हाथ ठेला लगाने वाले फल, फूल, भुट्टा विक्रेता सहित सभी दुकानदार अपना कचरा एकत्र कर नगरपालिका वाहन में डालें या कचरा डंप स्थल पर पहुंचाएं। ऐसा न करने पर प्रतिदिन जुर्माना कार्रवाई की जाएगी और जुर्माने की राशि बढ़ते क्रम में होगी।
सीएमओ ने इस अभियान में आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है।
