80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

 


भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा गया कि भारत की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। उनके त्याग और संघर्ष को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

संदेश में देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ एकजुट होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विचार को मजबूत करने और देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। संदेश में कहा गया कि देश की प्रगति और समृद्धि में हर नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

आजादी के अमर नायकों को नमन करते हुए देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने