कलेक्टर रजनी सिंह ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा की, किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के निर्देश

 


कलेक्टर रजनी सिंह ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित कराया जाए तथा विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने