मल्टी ब्रांड रिटेल स्टोर्स और पिज्जा सेंटर्स पर प्रशासन की दबिश



डी मार्ट के दोनों स्टोर  से जप्त किया 200 किलो श्रीधी घी



जबलपुर । कल बुधवार की रात से लेकर आज गुरूवार को शहर स्थित मल्टी ब्रांड स्टोर्स और पिज्जा सेंटर्स में मिलावट की आशंका पर 215 किलो घी और 25 किलो पनीर जप्त किया है। जप्त किये गये घी की कीमत 1 लाख 54 हजार रूपये बताई गई है।

जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश के बाद शहर के बड़े बड़े नामचीन स्टोर में  दो दिन से लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डी मार्ट के तिलहरी और विजय नगर स्थित स्टोर्स से मिलावट की आशंका पर 200 किलो श्रीधी घी जप्त किया है तथा परीक्षण हेतु नमूने लिये गये हैं। जप्त घी की कीमत 1लाख 40हजार रूपये है।

इन नामचीन दुकानों में मारा गया छापा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गुप्ता के अनुसार जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ग्वारीघाट स्थित डोमिनोज पिज्जा एवं रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा के अलावा सिविक सेंटर स्थित गोविंदा पिज्जा सेंटर से भी पनीर का नमूना लिया गया।

यहां हुआ घी एवं पनीर जप्त

इसके अतिरिक्त तिलहरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर से 14 हजार रूपये कीमत का 15 लीटर गोवर्धन काऊ घी, निवाडगंज स्थित शिवम डेयरी से  संदेह के आधार पर 25 किलो पनीर जप्त किया गया और पनीर एवं घी के नमूने लिये गये। इसी क्रम में विजय नगर स्थित राजा डेयरी से भी पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान लिये गये सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने