नरसिंहपुर केसरी, गाडरवारा| जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जामा मस्जिद प्रबंध कमेटी के पूर्व अध्यक्ष _महमूद पहलवान_ को ज़िला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर सोमवार को गाडरवारा के शक्ति चौक पर मुस्लिम समाज ने उनका भव्य इस्तकबाल किया। साथ ही जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित हुए। सभी ने महमूद पहलवान को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के एक सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर मुस्लिम समाज का मान बढ़ाया है, इसके लिए हम तहेदिल से आभारी हैं।
महमूद पहलवान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि `पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरूंगा। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।`
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महमूद पहलवान के जिला सचिव बनने से पार्टी और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और गाडरवारा में कांग्रेस और मजबूत होगी।
इस दौरान _सैयद कासिम अली, आशिक हुसैन साहब, अक्कू चाचा, सलमान खान, मुन्नू फोटो स्टूडियो, शोएब खान, सोहेल खान, हसनी हुसैनी समिति के अध्यक्ष लकी अली, आसिफ खान, गुड्डू भाई जान, शाहरुख खान, शेरू भाई जान, मोहसिन खान, बबलू भाई, सादिक अली, नौशाद अली, अशरफी_ इमरान भाई ताजी राज भाई ताजी सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
_रिपोर्ट: नरसिंहपुर केसरी, गाडरवारा_
